तीन दुकानों में लगी भीषण आग, कराेड़ाें के नुकसान की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
तीन दुकानों में लगी भीषण आग, कराेड़ाें के नुकसान की आशंका


तीन दुकानों में लगी भीषण आग, कराेड़ाें के नुकसान की आशंका


रायपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली त्योहार रविवार की देर रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इनमें दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि दुकानों से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। शुरुआती तौर पर घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

माना थाना से मिली जानकारी के अनुसार मंडी स्थित दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी आइटम की दुकानों में आग लगी। तीनों दुकानें बी-164, बी-165 और बी-166 नंबर पर स्थित हैं। देखते ही देखते आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस दौरान दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दमकल, एसडीआरएफ साथ ही निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया। सभी टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी और आज साेमवार सुबह तक काबू पाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी श्वेता सिंह और निगम कमिश्नर संबित मिश्रा भी सुबह तक मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा।

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग (पटवारी और आरआई) की एक टीम तीनों प्रभावित दुकानों में हुए वास्तविक नुकसान का सर्वे करेगी। दुकानों में रखा स्टॉक स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान और इंफ्रास्ट्रक्चर को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी एक विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774330 Articles

Share this story