जांजगीर-चांपा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, हाइवा समेत चार वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, हाइवा समेत चार वाहन जब्त


जांजगीर-चांपा, 22 नवंबर (हि. स.)। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर रविवार को तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत खपरीडीह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी लोडर, एक हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रशांत पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इन मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story