महतारी वंदन योजना से विद्या को मिला घर की जरूरतें पूरी करने का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना से विद्या को मिला घर की जरूरतें पूरी करने का भरोसा


सूरजपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। रामानुजनगर के बाजारपारा निवासी विद्या जायसवाल के लिए बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करना पहले कई बार मुश्किल हो जाता था। अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से वह बच्चों की पसंद की चीजें और घर की जरूरत का सामान खुद खरीद पा रही हैं। आज गुरुवार को योजना से मिले लाभ का अनुभव साझा करते हुए विद्या ने बताया कि इस राशि से उन्हें घरेलू खर्च में योगदान देने का भरोसा मिला है।

विद्या को योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। उनका कहना है कि पहले घर का छोटा-मोटा सामान खरीदने और बच्चों की जरूरतें पूरी करने के लिए कई बार खर्च को लेकर सोचना पड़ता था। अब योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह इन जरूरतों के लिए कर पा रही हैं।

विद्या बताती हैं कि बच्चों की छोटी इच्छाएं पूरी होने पर उनके चेहरे की खुशी उन्हें संतोष देती है। योजना की राशि ने उन्हें घर की जरूरतों में अपनी ओर से योगदान देने के साथ छोटे-छोटे आर्थिक फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी दिया है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्या का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है और स्वयं कुछ खरीद पाने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story