महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च में मदद

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च में मदद


कोरबा, 17 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी सहयोग कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाफा निवासी रामवती कंवर भी इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। पहले उन्हें घरेलू खर्च और बच्चों की जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि पहुंच रही है। इससे उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

रामवती कंवर बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह बच्चों के लिए कॉपी-किताब, पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और घर के लिए राशन, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने में करती हैं। इससे परिवार के खर्चों को संभालने में सहूलियत होती है और बच्चों की जरूरतों को लेकर चिंता भी कम हुई है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों में योगदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है। हर महीने नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

रामवती कंवर ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story