महतारी वंदन योजना से परिवार की जिम्मेदारियों में हमीदा परवीन की बढ़ी आर्थिक भागीदारी

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना से परिवार की जिम्मेदारियों में हमीदा परवीन की बढ़ी आर्थिक भागीदारी


कोरबा 15 अक्टूबर (हि. स.)। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए बच्चों की शिक्षा और घर की आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग कर पाना हर महिला के लिए महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने हरदीबाजार, जिला कोरबा निवासी हमीदा परवीन को घरेलू खर्चों में योगदान देने और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद दी है।

हमीदा परवीन बताती हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले घर की दैनिक आवश्यकताओं और बच्चों की पढ़ाई पर होने वाले खर्चों के लिए परिवार की उपलब्ध राशि पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देने के लिए अलग से पैसे उपलब्ध होना कठिन होता था। अब योजना के तहत उनके बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि जमा होती है, जिससे वे अपनी जरूरतों के अनुसार खर्च का प्रबंधन कर पा रही हैं।

वे कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए काफी उपयोगी है। मैं इससे घर के जरूरी सामान खरीदने में परिवार का सहयोग करती हूं और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं पर भी खर्च कर पाती हूं। अपनी जरूरतों के लिए राशि उपलब्ध होने से मुझे अच्छा लगता है और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में भी मदद मिलती है।”

हमीदा परवीन के अनुसार, नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे घर के छोटे-छोटे खर्चों में अपना योगदान दे पा रही हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में इस राशि का उपयोग उनके लिए सहायक साबित हो रहा है।

वे महतारी वंदन योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। हर महीने खाते में राशि आने से वे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई के खर्चों में अपनी भागीदारी निभा पा रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story