महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा, एक हजार रुपये की बचत से भगवती ने खोली किराना दुकान

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता का सहारा, एक हजार रुपये की बचत से भगवती ने खोली किराना दुकान


कोरबा, 29 अक्टूबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि बचत कर स्वरोजगार भी शुरू कर रही हैं। कोरबा जिले के राजीव नगर, दर्री निवासी भगवती निर्मलकर ने योजना से मिलने वाली राशि की बचत कर अपनी किराना दुकान शुरू की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना भगवती निर्मलकर के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे खुद का व्यवसाय संचालित कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं।

भगवती निर्मलकर ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय धीरे-धीरे बचाना शुरू किया। इसी बचत से उन्होंने किराना दुकान खोलने का निर्णय लिया। आज यह दुकान उनके लिए आय का नया जरिया बन गई है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि स्वयं का व्यवसाय शुरू करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार के खर्चों में भी योगदान दे रही हैं। भविष्य में वे अपनी किराना दुकान का विस्तार कर आमदनी बढ़ाना चाहती हैं।

भगवती निर्मलकर ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें बचत करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। भगवती की यह पहल उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story