महतारी वंदन योजना और पेंशन से बिगनी बाई को मिला आर्थिक सहारा

WhatsApp Channel Join Now
महतारी वंदन योजना और पेंशन से बिगनी बाई को मिला आर्थिक सहारा


सूरजपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। सूरजपुर ग्राम गिरवरगंज निवासी बिगनी बाई के पति और बेटे का निधन हो चुका है। बेटियों की शादी के बाद वे अकेले जीवन बिता रही हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि और पेंशन उनके लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहारा बन रही है।

बिगनी बाई बताती हैं कि अकेले रहने पर राशन, दवाई और घर की अन्य जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था भी स्वयं करनी पड़ती है। नियमित रूप से मिलने वाली योजना की राशि और पेंशन से इन खर्चों को संभालने में मदद मिल रही है। इससे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम हुई है।

उन्होंने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली नियमित सहायता से घर के जरूरी खर्चों का प्रबंध पहले की अपेक्षा आसान हुआ है। महतारी वंदन योजना और पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे के साथ मुश्किल परिस्थितियों में भरोसे का आधार भी बनी है।

शासन की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और जरूरतमंद नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिगनी बाई को मिल रही सहायता इन्हीं योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभ का एक उदाहरण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story