रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: महेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष, 54 वोटों से दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: महेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष, 54 वोटों से दर्ज की जीत


रायगढ़ 06 नवंबर (हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महेंद्र सिंह यादव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 54 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना देर शाम तक छह राउंड में पूरी हुई, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही बार एसोसिएशन में उत्साह का माहौल बन गया और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह यादव को कुल 265 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 54 वोटों से पराजित किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी देखने को मिली।

उपाध्यक्ष और सचिव पद पर इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

चुनाव में उपाध्यक्ष, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पदों पर भी नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।

उपाध्यक्ष: संजय कुमार शर्मा को 388 वोट मिले। उन्होंने 188 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला): विमला महंत को 367 वोट मिले। उन्होंने 148 वोटों से जीत हासिल की।

सचिव: जय कुमार मालाकार को 215 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने 87 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सह सचिव: भावेश स्वर्णकार को 458 वोट मिले। उन्होंने 326 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं ग्रंथालय सचिव पद पर भी नए पदाधिकारी का निर्वाचन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बीती देर रात कहा कि अध्यक्ष बनना उनके लिए कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। वे इस पद पर सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं और अधिवक्ता संघ ने उन्हें जितना मौका दिया है, उसका पूरा उपयोग करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773217 Articles

Share this story