आठ जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ का होगा स्नान, 11 को पीएंगे काढ़ा

WhatsApp Channel Join Now
आठ जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ का होगा स्नान, 11 को पीएंगे काढ़ा


16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा, आयोजन की तैयारी में जुटे जगदीश मंदिर के ट्रस्टी

धमतरी, 05 जुलाई (हि.स.)। महाप्रभु जगन्नाथ की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तैयारी काे लेकर जगदीश मंदिर ट्रस्ट के सदस्य जोरशोर से जुटे हुए हैं। रथयात्रा के सप्ताह भर पहले से ही जगदीश मंदिर में पूजा अर्चना और काढ़ा वितरण के साथ अन्य धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। रथयात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह है।

गौरतलब है कि धमतरी शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर से निरंतर 108 वर्षों से महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। जिसे देखने लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस साल रथयात्रा महापर्व पर 16 जुलाई को रथयात्रा निकलेगी, जो जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रीय गौशाला स्थित जनकपुरी पहुंचकर संपन्न होगी। रथयात्रा के एक सप्ताह पूर्व से जगदीश मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेंगे। महाप्रभु का स्रान कार्यक्रम आठ जुलाई की सुबह 10.30 बजे से होगा और महाप्रभु को अर्पण की जाने वाली औषधीय काढ़ा का वितरण 11 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे से होगा। इसके बाद 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं हवन कार्यक्रम होगा। 16 जुलाई सुबह पांच बजे मंगला आरती एवं दर्शन और दोपहर एक बजे रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा वापसी 27 जुलाई को राष्ट्रीय गौशाला से सिहावा चौक होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।

रथयात्रा की तैयारी को लेकर जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज, अनिल मित्तल, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल आदि जुटे हुए हैं।

रथयात्रा के लिए भक्तगण सेवा कार्य में प्रीतेश गांधी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, महेन्द्र पंडित, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर, कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, प्राजेंद्र लुंकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, निशित पटेल, अंसुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, अनंत शाह, राम शर्मा, आकाश जसूजा, गोलू ठाकुर एल्डरमेन, प्रतापराव क्रदत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रियंक गांधी, राकेश चंदवानी पार्षद, वेदांत खंडेलवाल, वरिष्ठ जन समाज सेवी सेवा कार्य में लगे है श्री राष्ट्रीय गौशाला में भगवान जगनाथ जी के आगमन की तैयारियां भी जोर-शोर एवं धूमधाम से चल रही है श्री राष्ट्रीय गौशाला के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं ट्रस्टगण व्यवस्था में लगे है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story