मां दंतेश्वरी मंदिर में किन्नराें ने माता को चुनरी और श्रृंगार सामग्री भेंट की
Oct 11, 2026, 17:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जगदलपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में रविवार की मध्यरात्रि किन्नराें ने माता को चुनरी और श्रृंगार सामग्री भेंटकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्य नयामुंडा से सुसज्जित रथ पर सवार होकर निकले।
डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर नाचते-झूमते किन्नर समाज के लोग नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह सड़क, चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग किन्नर समाज से आशीर्वाद स्वरूप सिक्का प्राप्त करने के लिए उत्सुक नजर आए। नवरात्रि के इस आयोजन ने शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

