मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में जागा उत्साह, नारी शक्ति ने लिया संकल्प
धमतरी, 26 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के बूथ क्रमांक 203 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी ललित माणेक के निवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सदैव प्रेरणादायी होते हैं और जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार के संबोधन में जनगणना में भागीदारी, नवाचारों को अपनाने और छोटे-छोटे प्रयासों से राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करती हैं। नारी शक्ति वंदन का संकल्प कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं को नारी शक्ति वंदन शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता के बीच महिला हितों के मुद्दों को उठाने की बात कही।
इस अवसर पर ललित माणेक, नीरज नाहर, सुमीत त्रिवेदी, अभिषेक अंबानी, लोचन साह, भूपेश साह, हरि कटारिया, कांति माणेक, कमलेश सोनी, दीपक पोपट, राजुला शाह, नीता पटेल, लीला पटेल, नीमा दामा, तृप्ति माणेक और गीता मोदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

