बस्तर सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का हुआ निधन
Nov 18, 2026, 17:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जगदलपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का आकस्मिक निधन 17 नवंबर हो गया। आज 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे उनके गृह निवास ग्राम कलचा, झरनीगुड़ा से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक व्याप्त है। लिंगेश्वर कश्यप मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

