सुकमा में रिमझिम बारिश का दौर जारी, किसानों की चिंता बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
सुकमा में रिमझिम बारिश का दौर जारी, किसानों की चिंता बढ़ी


सुकमा, 04 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में पहले चक्रवात अर्नब और अब मुरासु के असर से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीती रात तेज बारिश के बाद बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दीपावली की रौनक भी फीकी पड़ गई है। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को सता रही है, क्योंकि खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कटाई का समय नजदीक है।

लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी धान की फसल के खराब होने का खतरा बना हुआ है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो धान की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे समय में बारिश होने से कटाई के काम में भी परेशानी आ सकती है। वहीं दीपावली को लेकर जिला मुख्यालय के बाजार में दुकानदारों ने तैयारियां की हैं। दुकानें सजाई गई हैं और त्योहार से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध है। हालांकि लगातार बारिश के कारण खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story