बदला मौसम, तेज हवा तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में घंटों बंद रही बिजली

WhatsApp Channel Join Now
बदला मौसम, तेज हवा तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में घंटों बंद रही बिजली


बदला मौसम, तेज हवा तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में घंटों बंद रही बिजली


बदला मौसम, तेज हवा तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में घंटों बंद रही बिजली


बदला मौसम, तेज हवा तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में घंटों बंद रही बिजली


धमतरी, 06 मई (हि.स.)। शहर में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। जहां तेज आंधी-तूफान और बिजली चमकने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नौ अलग-अलग स्थानों पर घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। बुधवार शाम भी तेज हवा-तूफान चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़क किनारे लगे कई बैनर-पोस्टर तेज हवा के झोंके से हवा में उड़ गए। बदले हुए मौसम का सबसे ज्यादा असर खेत में तैयार हो रही फसल पर पड़ रहा है। रबी की खेती करने वाले किसान इन दिनों चिंतित नजर आ रहे हैं।

मंगलवार शाम के बाद बुधवार शाम काे भी शहर में भीषण गर्मी के बीच अचानक तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली चमकने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कुछ घंटों के लिए बाधित हो गई। तेज हवाओं के कारण उड़ते हुए पतंग और बैनर-पोस्टर बिजली लाइनों में फंसकर उलझ गए जिससे कई स्थानों पर फाल्ट की स्थिति बन गई। इसी दौरान वितरण ट्रांसफार्मरों के पिन इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए जिससे बिजली आपूर्ति और अधिक प्रभावित हुई। विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री शेष नारायण देवांगन ने बताया कि मंगलवार को अचानक मौसम बदलने और बिजली चमकने से लाइन में फाल्ट हो गया। इसके कारण काली मंदिर सोरिद, आमातालाब रोड, गौरव पथ, सिहावा रोड, रत्नाबांधा रोड और इतवारी बाजार सहित नौ स्थान प्रभावित हुए। डिस्क, केबल और पिन इंसुलेटर में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग की पांच टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी का पता लगाया और मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान आठ से 10 इंसुलेटर बदले गए हैं।

बदलते मौसम को देखते हुए किसान चिंतित:

शहर व आसपास के गावों में रबी धान की कटाई इन दिनों जोरों से चल रही है। बदलते मौसम को देखते हुए किसान चिंतित हो गए हैं। कहीं फसल खराब न हो जाए इस आंशका के चलते, हार्वेस्टर से फसल कटाई करवा रहे हैं। र्थेसर से मिंजाई की जा रही है। शादी के चलते मजदूरों की किल्लत है। कई जगह खेत गीला होने के कारण से खेतों तक, हार्वेस्टर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। शाम काे तेज हवा चल रही है। जिससे फसल के उत्पादन में कमी आने की आंशका है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story