शौच के लिए गए अधेड़ को तेंदुए ने बनाया शिकार

WhatsApp Channel Join Now
शौच के लिए गए अधेड़ को तेंदुए ने बनाया शिकार


शौच के लिए गए अधेड़ को तेंदुए ने बनाया शिकार


शौच के लिए गए अधेड़ को तेंदुए ने बनाया शिकार


धमतरी, 28 मई (हि.स.)।पहाड़ी व जंगल क्षेत्र में शौच के लिए गए एक अधेड़ को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। घटना के दो दिन बाद अधेड़ का पहाड़ी क्षेत्र में क्षत-विक्षत लाश मिली। तेंदुए के हमला से मौत की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।

इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को पहाड़ी व जंगल क्षेत्र में जाने से स्पष्ट मना कर दिया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस तेंदुए पर नजर बनाए रखा है, ताकि जन-हानि न हो। इससे पहले भी ग्राम कोरमुड़ में तेंदुए का हमला हो चुका है, इससे ग्रामीणों में काफी दहशत बना रहता है।

वन विभाग व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बेलरगांव क्षेत्र में स्थित ग्राम कोड़मुड़ निवासी चौतूराम मंडावी 55 वर्ष 26 मई की सुबह गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में शौच के लिए गया था। वहां से वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो स्वजन परेशान हो गए और उनके आने का इंतजार कर रहे थे। स्वजन व ग्रामीणों ने आसपास उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच घटना के दो दिन बाद 28 मई की सुबह गांव के पास गढ़ियाडोंगरी पहाड़ी क्षेत्र में पैडगरी रास्ते में चौतूराम का शव बरामद हुआ। शव की हालत भयावह थी। क्षत-विच्छत स्थिति में लाश पाई गई। घटनास्थल पर तेंदुए के घसीटने के निशान भी पाए गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रथम दृष्टयां आशंका जताई कि तेंदुए ने हमला कर अधेड़ को अपना शिकार बनाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वन अमला इलाके में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि कोरमुड़ और आसपास क्षेत्र चारों ओर से घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र में तेंदुए, भालू और अन्य वन्यजीवों का विचरण होता है। भीषण गर्मी और जंगलों में यहां के वन्यप्राणी भोजन-पानी की तलाश में गांवों की ओर कई बार आते-जाते हैं। इससे ग्रामीणों को इन वन्यजीवों से खतरा बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं तेंदुए को जल्द पकड़ने विशेष टीम तैनात करने की मांग की है। ग्रामीणों नर गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग वन विभाग से की है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story