बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, हमले में मेहमान और पड़ोसी सहित तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now

दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल धमतरी किया गया रेफर, गांव में दहशत का माहौल

एक गर्भवती महिला सहित कई घायल

धमतरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के बोरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीपानी में बीती देर रात बैल का शिकार करने पहुंचे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उर्मिला बाई मरकाम (60) और उनके मेहमान सुंदर लाल नेताम (60), निवासी ग्राम उजरावन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि घायल महिला मनई बाई का इलाज नगरी अस्पताल में चल रहा है।

इस बीच नदी के पार बस्तर बुडरा में भी तेंदुए के हमले से कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कारीपानी में तेंदुआ बैल का शिकार करने के लिए गांव में घुस आया था। इसी दौरान आसपास हलचल और आवाज सुनकर उर्मिला बाई मरकाम, पति इतवारी मरकाम, घर से बाहर निकलकर देखने पहुंचीं। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए घर आए उनके भाई सुंदर लाल नेताम आगे बढ़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मनई बाई, पति हीरालाल, भी मौके पर पहुंचीं और तेंदुए के हमले में घायल हो गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में दहशत का माहौल: तेंदुए के आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर ग्रामीणों पर हमला करने की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा गांव में पहुंचकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। अब ग्रामीणों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। वनांचल क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता ने एक बार फिर ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story