रायपुर : शास्त्री मार्केट में नापतौल विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, 6 प्रकरणों में 20 हजार का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : शास्त्री मार्केट में नापतौल विभाग का आकस्मिक निरीक्षण, 6 प्रकरणों में 20 हजार का जुर्माना


रायपुर, 19 जून (हि.स.)। शास्त्री मार्केट में नापतौल विभाग द्वारा शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नियंत्रक डॉ देवेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 6 प्रकरण दर्ज कर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विभागीय अधिकारियों ने अन्य व्यापारियों को समय पर बाट-माप का सत्यापन एवं मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई के समय सहायक नियंत्रक आर.एस सोरी, निरीक्षक उमेश्वरी जांगड़े, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story