कोरबा: भाजपा बालकोनगर द्वारा स्व. वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा: भाजपा बालकोनगर द्वारा स्व. वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
























कोरबा, 25 दिसंबर (हि.स.)। बालको भाजपा मंडल द्वारा सोमवार को भाजपा कार्यालय बालको में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बालको भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री लोकेश्वर चौहान ,शैलेंद्र सिंह एवं पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके संघर्ष के दिनों को विस्तार से सभी को बताया। इस मौके पर पार्षद नर्मदा लहरे, आलोक तिवारी, राजीव रंजन, राजेश अनंत, सूखीलाल पटेल , राजू यादव ,विक्की केवट, आकाश अग्रवाल, डॉक्टर कीर्तन लाल राठौर ,महेंद्र चंद्रा सत्यनारायण साहू, डॉ. सीएल साहू, छेदीलाल साहू, गिरधर, रमेश केवट, लखन चंद्रा, संजय सिंह, गुमान सिंह, विष्णु सिंह बैंस, धीरज झा, महेश्वरी गोस्वामी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story