युवा रत्न सम्मान आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
युवा रत्न सम्मान आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी


जगदलपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को बड़ी राहत देते हुए 'युवा रत्न सम्मान योजना' के तहत आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शशांक पॉल ने बुधवार काे बताया कि पूर्व में आवेदन करने की अवधि 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच जिला स्तरीय समितियों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 01 से 15 दिसंबर 2026 तक पात्र आवेदनों को संचालनालय में प्रेषित किया जाएगा। विभाग द्वारा चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा 01 जनवरी 2027 को की जाएगी, जिसके उपरांत स्वामी विवेकानंद जयंती यानी 12 जनवरी 2027 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समारोह में पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों एवं जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story