रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले


रायपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत जिले की विभिन्न महत्वपूर्ण तहसीलों में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी की गई नई सूची के मुताबिक जिले के कई प्रमुख इलाकों के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। इसमें आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण तहसीलें शामिल हैं। इन सभी जगहों पर तैनात तहसीलदारों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को अपने पुराने कार्यस्थल से कार्यमुक्त होकर तुरंत नए नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए जिला स्तर पर यह आंतरिक बदलाव किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story