कृषि विज्ञान केंद्र जाबर ने चलाया ‘स्वच्छता में सहभागिता’ अभियान

WhatsApp Channel Join Now
कृषि विज्ञान केंद्र जाबर ने चलाया ‘स्वच्छता में सहभागिता’ अभियान


बलरामपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र जाबर, बलरामपुर में आज रविवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और तहसील कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ परिवेश के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता शपथ लेने के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से साफ-सफाई संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, तहसील कार्यालय में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

आरती कुजूर, डॉ. अमीना अनिशा एक्का, डॉ. अनूप पॉल और देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के माध्यम से नागरिकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story