कुसमी साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक मक्का खेत में मिली, 21 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कुसमी साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक मक्का खेत में मिली, 21 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झकमक नाला के पास मक्का खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आज जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी बिन्दु बुनकर 3 अक्टूबर को साप्ताहिक बाजार कुसमी आया था। इस दौरान उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 8515 अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही दस्तगीर अंसारी , निवासी ग्राम गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़ से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसके कथन के आधार पर 12 अक्टूबर को झकमक नाला के पास मक्का खेत से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपित को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story