कुंवर बासित अली ने रायपुर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

WhatsApp Channel Join Now
कुंवर बासित अली ने रायपुर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’


रायपुर 29 नवंबर (हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना।

इस अवसर पर कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर वर्ग, समाज और क्षेत्र के लोगों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश की मिट्टी से जुड़ी प्रेरक कहानियों, आम नागरिकों के प्रयासों और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के अनुभवों को साझा करते हैं, जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से सामाजिक एकता, देश की सांस्कृतिक विरासत, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान का जो संदेश दिया है, वह अल्पसंख्यक समाज सहित पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण एवं विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

बासित अली ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना का संचार करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story