कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

WhatsApp Channel Join Now
कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां


कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां


बलरामपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और धान खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

पैकरा ने बताया कि सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की अंतर राशि देने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक, इससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी और खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ दिलाने के साथ धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना भी है।

उन्होंने कहा कि धान खरीद में गड़बड़ियों को रोकने और बिचौलियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है। पैकरा ने किसानों से योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुए कृषि ऋण सहित शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामसेवक पैकरा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को भी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए, ताकि कृषि कार्य को बेहतर बनाने के साथ अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story