कृषक उन्नति योजना से प्यारे लाल को मिली खेती में संबल

WhatsApp Channel Join Now
कृषक उन्नति योजना से प्यारे लाल को मिली खेती में संबल


कोरबा 16 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पिपरिया के किसान प्यारे लाल खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खेती में बढ़ती लागत और समय पर आवश्यक संसाधन जुटाने की चुनौती के बीच कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता ने उन्हें बड़ी राहत दी।

योजना के अंतर्गत उनके खाते में 1,50,000 की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें खेती से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी करने में मदद मिली। आर्थिक संबल मिलने से परिवार की स्थिति में भी सुधार आया और खेती को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का भरोसा बढ़ा।

प्यारे लाल के लिए यह सहायता केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि मेहनत से खेती करने के उनके संकल्प को मजबूत करने वाला सहारा बनी है। कृषक उन्नति योजना जैसी पहल किसानों को सहयोग देकर उनकी आजीविका को स्थिर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story