बालोद : कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपये, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

बालोद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’कृषक उन्नति योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।

धान के स्थान पर अन्य फसल लेने पर खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर कोई अन्य खरीफ फसल लगाते हैं, तो उन किसान को 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। जो किसान पहले से ही दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को इस योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जाएगी।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, सभी किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए, 31 अक्टूबर से पहले अपनी सेवा सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story