कोतवाली पुलिस ने मृत व्यक्ति के पहचान हेतु सूचना जारी की

WhatsApp Channel Join Now


जगदलपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर द्वारा अज्ञात मृत व्यक्ति के पहचान हेतु सूचना जारी किया गया है। जारी सूचना में अवगत कराया गया हैं कि शेख जाहिर हुसेन पिता स्व. शेख शरीफ हुसेन उम्र 41 साल निवासी प्रवीर वार्ड पनारापारा जगदलपुर द्वारा 08 मई 2026 को प्रातः 10 बजे करीबन थाना आकर मर्ग इंटीमेशन कराया।

इन्द्रावती नदी मे मछली पकड़ने वाले ने बताया कि 01 व्यक्ति मृत हालात में पानी में तैर रहा है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर उक्त मृतक अज्ञात को पानी से राहगीरों की मदद से बाहर निकाल कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया गया है। शव को नगर निगम के माध्यम से कफन-दफन किया गया है। मृतक का हुलिया नीला सफेद रंग का शर्ट व नीला कलर का लोअर पहने हुए शरीर फुला हुआ था उम्र करीबन 50 साल एवं ऊंचाई लगभग 5.4 इंच है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story