कोसारटेडा जलाशय इस मानसून में 98.05 प्रतिशत हुआ लबालब

WhatsApp Channel Join Now
कोसारटेडा जलाशय इस मानसून में 98.05 प्रतिशत हुआ लबालब


जगदलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिले के सालेमेटा में स्थित कोसारटेडा जलाशय इस मानसून में पूरी तरह लबालब हो चुका है। सिंचाई विभाग के अनुसार जलाशय में 98.05 प्रतिशत पानी भर चुका है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 62.45 एमसीएम है।

कोसारटेडा जलाशय बस्तर की प्रमुख मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में शामिल है। जलाशय में पर्याप्त पानी होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई को इस बार बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आस-पास के इलाकों में पेयजल की उपलब्धता के लिए भी यह जलाशय महत्वपूर्ण है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और अब यह अपनी निर्धारित क्षमता के करीब पहुंच चुका है।

वहीं जलाशय के लबालब भरने से इसका खूबसूरत नजारा भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। चारों ओर फैली हरियाली और पानी से भरा विशाल जलाशय इन दिनों पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुल मिलाकर, कोसारटेडा जलाशय का भरना किसानों के लिए सिंचाई और क्षेत्र के लिए जल सुरक्षा की दृष्टि से राहत की खबर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story