कोरवापारा स्कूल में बालिका शौचालय का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
कोरवापारा स्कूल में बालिका शौचालय का लोकार्पण


बलरामपुर, 17 नवंबर (हि.स.)।बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैढी के पूर्व माध्यमिक शाला कोरवापारा में बालिकाओं के लिए नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत की उपस्थिति में स्कूल की छात्राओं ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल में स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (व्ही बी -जी राम जी ) के तहत जनपद पंचायत राजपुर में 43 बालिका शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में कोरवापारा स्कूल में शौचालय की सुविधा शुरू की गई है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने व्ही बी -जी राम जी विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य सुंदरमुनि मिंज, जनपद सीईओ संजय दुबे, सरपंच ईसु कुजूर, प्रधान पाठक श्याम सुंदर चौरगे सहित जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, पंचगण, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story