कोरबा के मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, एलन इंस्टीट्यूट ने फीस बकाया होने पर रोकी कोचिंग; अभिभावक पहुंचे कलेक्ट्रेट

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा के मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, एलन इंस्टीट्यूट ने फीस बकाया होने पर रोकी कोचिंग; अभिभावक पहुंचे कलेक्ट्रेट


कोरबा के मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, एलन इंस्टीट्यूट ने फीस बकाया होने पर रोकी कोचिंग; अभिभावक पहुंचे कलेक्ट्रेट


कोरबा, 12 नवंबर (हि. स.)। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए रायपुर के एलन इंस्टीट्यूट भेजा गया था, लेकिन फीस का भुगतान नहीं होने से अब उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फीस बकाया होने के कारण संस्थान ने विद्यार्थियों को पढ़ाने से मना कर दिया। इससे परेशान अभिभावक गुरुवार को अपने बच्चों के साथ कोरबा कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी।

जानकारी के अनुसार, 26 मई 2025 को कोरबा कलेक्ट्रेट से मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए रायपुर स्थित एलन इंस्टीट्यूट भेजा गया था। इन विद्यार्थियों की कोचिंग फीस का भुगतान जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से किया जाना था। प्रशासन की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर कोचिंग उपलब्ध कराकर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।

अभिभावकों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से फीस का समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि जब तक पूरी बकाया फीस जमा नहीं की जाती, तब तक वे अपने बच्चों को एलन इंस्टीट्यूट रायपुर नहीं भेजेंगे।

कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया फीस जमा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के साथ चक्काजाम भी करेंगे।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने बताया कि एलन इंस्टीट्यूट को अब तक 2 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं। शेष राशि भी जल्द जमा करा दी जाएगी। अब देखना होगा कि बकाया फीस का भुगतान कब तक होता है और विद्यार्थियों की कोचिंग दोबारा कब शुरू हो पाती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story