कोरबा में बारूद से भरे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में बारूद से भरे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


कोरबा, 27 मार्च (हि. स.)। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गु फाटक पर आज शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान दादर निवासी 58 वर्षीय हनुमानदिन प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हनुमानदिन अपने घर में चल रही नवरात्र पूजा के बाद प्रसाद लेकर सीतामढ़ी स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानिकपुर फाटक खुला था और हनुमानदिन उसे पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फाटक बंद होने लगा। उसी समय पास से गुजर रहे बारूद से भरे वाहन ने भी जल्दबाजी में फाटक पार करने की कोशिश की और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हनुमानदिन फाटक के पास बने गड्ढे में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बारूद से भरा वाहन नागपुर से रायगढ़ जा रहा था और एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी कंपनी के सुपरवाइजर को भी दे दी गई है।

मानिकपुरपुलिस ने वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।घ टना ने एक बार फिर आबादी वाले क्षेत्रों में खतरनाक सामग्री के परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story