कोरबा : शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कोरबा जनसंपर्क विभाग अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कोरबा जनसंपर्क विभाग अव्वल


कोरबा, 5 नवम्बर (हि. स.)। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासपरक कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर संचालनालय स्तर से प्राप्त रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया कि कोरबा जिले ने “सक्सेस स्टोरी” और “जियोग्राफिकल कवरेज” के क्षेत्र में अन्य जिलों की तुलना में दोगुनी उपलब्धि हासिल की है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा राज्य शासन की योजनाओं से जुड़ी प्रेरक सफलता की कहानियों, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलुओं को आमजन तक पहुँचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इस उपलब्धि के लिए जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल ने विभाग की सराहना करते हुए जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया है।

राज्य स्तरीय अधिकारियों ने कहा कि, कोरबा जिले की जनसंपर्क टीम ने जिस तत्परता और रचनात्मकता से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया है, वह अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है। निरंतर नवाचार और जनसंपर्क के आधुनिक माध्यमों के प्रभावी उपयोग से विभाग ने अपनी कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story