कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ब्लू बर्ड स्कूल मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ब्लू बर्ड स्कूल मार्ग पर हुआ वृक्षारोपण


कोरबा, 07 सितम्बर (हि. स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सोमवार को कोसाबाड़ी जोन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग के किनारे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधे रोपे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन, अमर सिंह, फिरतू, किरितराम यादव, सांताराम, गंगाराम, केसर समेत अन्य नागरिकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और कोरबा को हरित शहर बनाने के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story