कोरबा में तंबाकू नियंत्रण अभियान तेज, 15 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में तंबाकू नियंत्रण अभियान तेज, 15 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई


कोरबा, 21 नवंबर (हि. स.)। जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर कोरबा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर शनिवार को 15 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विशेष रूप से स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा कोटपा (काेटपा) एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना दर्री क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना कुसमुंडा क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में 4 प्रकरण तथा चौकी सर्वमंगला क्षेत्र में 3 प्रकरण दर्ज किए गए। इस तरह कुल 15 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story