कोरबा जिला पंचायत में तीन संविदा पदों पर भर्ती, कंप्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के लिए विज्ञापन जारी

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा जिला पंचायत में तीन संविदा पदों पर भर्ती, कंप्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के लिए विज्ञापन जारी


कोरबा, 29 सितंबर (हि. स.)। जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत तीन संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती में जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद और जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के दो पद शामिल हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए चयनित अभ्यर्थी को 51,780 रुपये प्रतिमाह का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम अधिकारी के दो पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 49,875 रुपये प्रतिमाह प्रति पद एकमुश्त मानदेय निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, भर्ती नियम और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी विज्ञापन में देख सकते हैं।

जिला पंचायत कोरबा कार्यालय तथा जिले की एनआईसी वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story