कोरबा में पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर


कोरबा, 13 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा-बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी 18 वर्षीय आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 12 बीवी 8131 में सवार दोनों युवक चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुक्लाखार चौक से बांकीमोंगरा की ओर मुख्य मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद वाहन करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के दोनों एयरबैग खुल गए। वाहन के पहिए और अन्य हिस्से टूटकर अलग हो गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों युवकों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रूपेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आर्यन गोंड को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक रूपेश पटेल, दिलीप पटेल का पुत्र था और ग्राम चाकाबुड़ा का निवासी था। वहीं घायल आर्यन गोंड, ओमप्रकाश गोंड का पुत्र है, जो ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। दोनों युवकों की उम्र महज 18 वर्ष थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776237 Articles

Share this story