धमतरी में किरण सिंह देव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
धमतरी, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के धमतरी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। शहर में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश और ऊर्जा देखने को मिली। उनके स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पुष्पमालाओं और नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
इस दौरान संगठन की एकजुटता और सक्रियता साफ नजर आई। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित, राकेश साहू, दिग्विजय सिंह, कृदत्त सूरज शर्मा, देवेश अग्रवाल, रिक्की गणवाणी, दौलत वाधवानी, विशाल राम रखयानी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहितास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक मजबूती और नेतृत्व के प्रति विश्वास को मजबूती से
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

