खटियापाटी में निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
खटियापाटी में निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन


बलौदाबाजार, 10 अक्टूबर (हि. स.)। आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर डमरू द्वारा आज शनिवार को निशुल्क एक दिवसीय आयुष स्वास्थ शिविर रामायण चौक खटियापाटी में आयोजित किया गया। इस शिविर में 240 मरीज लाभान्वित हुए।

शिविर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर एवं व्योमित्र स्क्रीनिंग एवं एनसीडी स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एलएस ध्रुव, आयुष चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा, डॉ. नेकदत्त बरतामसी, फार्मासिस्ट सावित्री योगी, योगेंद्र गेंडरे उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story