प्रधानमंत्री आवास योजना से कविता बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री आवास योजना से कविता बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार


जांजगीर-चांपा 16 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को अपना पक्का घर बनाने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत तनोद निवासी कविता बाई के आवास को वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति मिली, जिससे उनके परिवार के अपने घर के सपने को पूरा करने की राह आसान हुई।

कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों के लिए पक्का आवास बेहतर रहन-सहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कविता बाई के लिए भी योजना के तहत मिली स्वीकृति अपने परिवार के लिए स्थायी आवास की उम्मीद लेकर आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को घर बनाने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर आवास की व्यवस्था कर सकें। कविता बाई का आवास ग्रामीण परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित प्रयासों का उदाहरण है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761806 Articles

Share this story