कांकेर में राज्योत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर में राज्योत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व


कांकेर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ‘राज्योत्सव’ का 02 नवम्बर को एक दिवसीय आयोजन का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला मुख्यालय कांकेर में 02 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा।

राज्योत्सव कार्यक्रम नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। कांकेर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने राज्योत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर कांकेर जितेन्द्र कुमार कुर्रे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story