कांकेर कलेक्टर-एसपी ने राज्योत्सव तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर कलेक्टर-एसपी ने राज्योत्सव तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश


कांकेर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने आगामी 02 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार काे नरहरदेव स्कूल मैदान स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जति कल्याण विभाग, उपसंचालक पंचायत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story