कांकेर भाजपा महिला मोर्चा ने यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद के विरूद्ध किया प्रर्दशन

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर भाजपा महिला मोर्चा ने यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद के विरूद्ध किया प्रर्दशन


कांकेर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर से कांग्रेस सांसद पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं के द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों और कांग्रेस सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने पर जेएनयू प्रशासन द्वारा की कार्रवाई के बाद आज साेमवार काे कांकेर भाजपा महिला मोर्चा ने कांकेर में कांग्रेस भवन का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बड़ी संख्या में बैरिकेड्स लगाए और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

जेएनयू की 11 छात्राओं के द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर हनुमान मंदिर के पास से कांग्रेस भवन तक पैदल रैली निकालकर घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात किया गया था, जिन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान महिला मोर्चा ने आधे घंटे तक कांग्रेस सहित राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे लगाए ।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद पर जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बावजूद कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ कानून होने के बावजूद कांग्रेस के नेता इस मामले में क्यों अपनी जुबान बंद रखकर यौन उत्पीड़न के आरोपित का संमर्थन करने का काम कर रहें हैं। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और राहुल गांधी से उचित कदम उठाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story