सरगुजा में फिर 'कबरा कान' की दहशत, एनएच-130 से महज 800 मीटर दूर पहुंचा 19 लोगों की जान ले चुका दंतैल

WhatsApp Channel Join Now
सरगुजा में फिर 'कबरा कान' की दहशत, एनएच-130 से महज 800 मीटर दूर पहुंचा 19 लोगों की जान ले चुका दंतैल


सरगुजा में फिर 'कबरा कान' की दहशत, एनएच-130 से महज 800 मीटर दूर पहुंचा 19 लोगों की जान ले चुका दंतैल


सरगुजा में फिर 'कबरा कान' की दहशत, एनएच-130 से महज 800 मीटर दूर पहुंचा 19 लोगों की जान ले चुका दंतैल


अम्बिकापुर, 21 नवंबर (हि.स.)। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल है। अब तक 19 लोगों की जान ले चुका कुख्यात 'कबरा कान' हाथी अब उदयपुर जनपद पंचायत के बेहद करीब पहुंच गया है और लगातार इलाके में विचरण कर रहा है। चिंता की बात यह है कि शनिवार को हाथी की लोकेशन नेशनल हाईवे क्रमांक-130 से महज 800 मीटर की दूरी पर ट्रेस की गई है, जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

हाथी की रिहायशी इलाकों के नजदीक मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े एहतियाती कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर उन्हें बंद करा दिया है, जिनमें झिरमिटी, जरहीडीह और लालमतियापारा के स्कूल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने सलका जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। वन अमले द्वारा थर्मल ड्रोन कैमरों की मदद से हाथी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि इस खूंखार दंतैल हाथी को काबू में करने के लिए हाल ही में वन विभाग ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। तमोर पिंगला अभयारण्य से बुलाए गए दो 'कुमकी' (प्रशिक्षित) हाथियों की मदद और वन विभाग की टीम की पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद छठवें दिन कबरा को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया था। इसके बाद उसके गले में रेडियो कॉलर लगाकर उसे वापस जंगल में छोड़ा गया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके। हालांकि, जंगल में छोड़े जाने के कुछ ही समय बाद कबरा का वापस रिहायशी बस्तियों की ओर रुख करना ग्रामीणों और वन विभाग दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780769 Articles

Share this story