25 साल पहले जूडो का बस्तर से परिचय हुआ, आज जिले का लोकप्रिय खेल बन गया : योगेंद्र पांडे

WhatsApp Channel Join Now
25 साल पहले जूडो का बस्तर से परिचय हुआ, आज जिले का लोकप्रिय खेल बन गया : योगेंद्र पांडे


25 साल पहले जूडो का बस्तर से परिचय हुआ, आज जिले का लोकप्रिय खेल बन गया : योगेंद्र पांडे


14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न

जगदलपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता आज रविवार को संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र पांडे, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, विशिष्ट अतिथि संस्कार द गुरुकुल के संचालक स्कूल अमित जैन, सीवी रमन विश्वविद्यालय जगदलपुर के संचालक अभिषेक अवस्थी, जिला जूडो संघ दंतेवाड़ा के महासचिव सरजीत सिंह बख्शी उपस्थित रहे।

नगर के टाऊन हॉल में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग सहित प्रदेश के अन्य जिलों से करीब 250 जूडो खिलाडियाें सहित 25 अधिकारियाें ने सहभागिता निभाई । निर्णायक रहे मकसूदा हुसैन, सुमन राव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, नवीन ठाकुर, भुवनेश्वर ठाकुर, निकेत भगत, अरुण नाग, नीलेश कुंडे, मनोनीत, जतिन यादव, यशवंत पांडे, मीरा ठाकुर, आलोक गोयल, उषा गिरी, गीताक्षी श्रीवास, विनायक, पुष्पांजलि नाग ने अहम भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि योगेंद्र पांडे ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जूडो खेल बस्तर जिले के लिए नया नहीं है। आज से 25 साल पहले इस खेल का बस्तर से परिचय हुआ । और आज ये खेल इस जिले का लोकप्रिय खेल हो गया है। जिसमें खिलाड़ी खेलने के साथ-साथ अपना भविष्य संवार रहे हैं। वहीं राणा घोष ने कहा कि जूडो खेल को हमने कड़ी मेहनत से संवारा हैं। आज बस्तर के खिलाड़ी राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खिलाड़ी बच्चों को यहां तक पहुंचने में कोच के साथ-साथ परिजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर के सचिव अब्दुल मोईन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से निरंतर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा जगदलपुर में करके खिलाड़ियों को खेल प्लेटफार्म देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने, गलत गतिविधियों से दूर रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रही है। प्रतियोगिता में खिलाडी भाग लेकर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेकर बस्तर का नाम रौशन कर रहे है। उन्हाेने बताया कि दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, व सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story