जोगी के आमंत्रण पर कुमार जयदेव ने हल्बा समाज से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
जोगी के आमंत्रण पर कुमार जयदेव ने हल्बा समाज से की मुलाकात


जगदलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर दशहरा निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ सिरहासार भवन में नौ दिनों की तपस्या कर रहे जोगी के आमंत्रण पर आज शुक्रवार काे कुमार जयदेव ने दौलत जोगी से मुलाकात कर हल्बा समाज के लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। कुमार जयदेव ने कहा कि वे जोगी की तपस्या और बस्तर दशहरा की पारंपरिक रस्मों के महत्व को भली भांति जानते हैं।

कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर दशहरा में जोगी बिठाई की रस्म का विशेष धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। दशहरा निर्विघ्न संपन्न होने की कामना से जोगी नौ दिनों तक कठिन तपस्या करते हैं। यह परंपरा बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय आस्था से जुड़ी हुई है। सिरहासार भवन में हुई मुलाकात के दौरान हल्बा समाज के लोगों ने कुमार जयदेव का स्वागत सत्कार किया और अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। कुमार जयदेव ने उनकी बातें सुनीं और समाज के मुद्दों पर चर्चा की और उनकी समस्यायों का तत्काल निदान भी किये। इस दौरान बस्तर दशहरा की परंपराओं के संरक्षण और आयोजन से जुड़े सांस्कृतिक महत्व पर भी संवाद हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story