जिला रोजगार केंद्र द्वारा रोजगार मेला पांच अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 4 अगस्त (हि.स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 5 अगस्त 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड, जोरा, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होकर विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रेटिव ऑर्गनाईजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्रा.लि., ईलमेक इंडस्ट्रीज, अलर्ट एसजीएस प्रा.लि. द्वारा कुल 137 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कम्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फीटर के साथ नर्सिंग उत्तीर्ण आवेदक रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in या अपने मोबाइल पर छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पूर्व पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि, रोजगार मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story