धमतरी में 27 को रोजगार मेला, 630 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी में 27 को रोजगार मेला, 630 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर


धमतरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कम्पोजिट भवन धमतरी में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस मेले में पांच निजी कंपनियों द्वारा 630 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र डा शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड कंसल्टेंट, आमधानी प्राइवेट लिमिटेड, हुमिल्टी फाइनेंशियल साल्यूशन, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी तथा स्वतंत्र माइक्रो फाइन प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच निजी कंपनियां शामिल होंगी।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, जीएनएम, एएनएम तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक एवं पात्र युवाओं को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार केंद्र पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story