बलरामपुर : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
बलरामपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगरमहरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज सोमवार से 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्राचार्य ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

