बलरामपुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की सामान्य सभा की बैठक 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी। इसमें जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ बारिश के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सर्पदंश की घटनाओं को लेकर अस्पतालों में उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति पर भी चर्चा होगी।सामान्य सभा की बैठक में वर्ष 2025-26 में संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों और उनकी पूर्ति की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी विचार-विमर्श होगा।

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तक और गणवेश वितरण की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय बैठक में रखे जाएंगे।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सामान्य सभा के सभी सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story