सक्ती में बड़ी चोरी: बहेराडीह गांव में लाखों के जेवर और नगदी पार, गांव में दहशत

WhatsApp Channel Join Now
सक्ती में बड़ी चोरी: बहेराडीह गांव में लाखों के जेवर और नगदी पार, गांव में दहशत


सक्ती, 10 अप्रैल (हि. स.)। जिले के बहेराडीह गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story